फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajban gatu road condition not good

Sirmour News: राजबन-गातु सड़क पर गड्ढों का सफर, एक करोड़ से होगी टारिंग

Mon, 26 Oct 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
rajban gatu road condition not good
1 राजबन गातु सड़क की दयनीय हालत2 राजबन गातु सड़क पर पड़ी बजरी जहां पर दोपहिया वाहन के गिरने का खत
बरसात के बाद से नहीं हुई सड़क की समुचित मरम्मत
विज्ञापन

दो पंचायतों के करीब 10 गांवों के लोगों को परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की राजबन-गातु सड़क बरसात के बाद से खस्ताहाल है। सड़क पर गहरे गड्ढों और जगह-जगह जमा मलबे से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सड़क की टारिंग के लिए करीब एक करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। विभाग के अनुसार एक-दो महीने में काम शुरू होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के संगड़ाह मंडल के अधीन आने वाली यह सड़क राजबन से छछेती तक के क्षेत्र को जोड़ती है। मालगी, सड्डी, ददयात, सरा, कांडों, छछेती, डमोत और मेशनल सहित आसपास के करीब 10 गांवों के लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। नौकरी, रोजमर्रा के कामकाज और अन्य जरूरतों के लिए ग्रामीणों को पांवटा साहिब व रेणुकाजी जाना पड़ता है। यह सड़क धारटीधार क्षेत्र को पांवटा साहिब और रेणुकाजी से जोड़ने के साथ शिमला जाने के लिए भी उपयोगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पहले यह सड़क पांवटा साहिब मंडल के अधीन थी, लेकिन रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में आने के बाद इसे संगड़ाह मंडल के अधीन कर दिया गया। भौगोलिक दूरी के कारण सड़क की देखरेख और मरम्मत में भी दिक्कतें आ रही हैं। बरसात में कई जगह गड्ढे पड़ गए और मलबा जमा हो गया। कुछ स्थानों पर गड्ढे भरे गए हैं, लेकिन कई हिस्सों में सड़क की हालत अब भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जय पाल, विनोद शर्मा, सुरेश कपूर, राजपाल, नरेश शर्मा और राजेश ने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की है। छछेती पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि यह मार्ग मालगी और छछेती पंचायतों को सैनधार और धारटीधार क्षेत्रों से जोड़ता है। पांवटा साहिब के लिए भी यह प्रमुख संपर्क मार्ग है।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ददाहू दलीप ने बताया कि सड़क की स्थिति का जायजा लिया गया है। टारिंग के लिए करीब एक करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 10 किलोमीटर का हिस्सा छायादार होने के कारण वहां नमी बनी रहती है, जिससे तारकोल बिछाने में परेशानी आती है। विभाग के अनुसार एक-दो महीने में टारिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed