{"_id":"60cb59cb8ebc3e2d46546ffb","slug":"rain-water-entered-70-houses-nahan-news-sml3738592150","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 घरों में घुसा बरसाती नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 घरों में घुसा बरसाती नाले का पानी
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पंचायत में बुधवार रात मूसलाधार बारिश ने खूब तबाही मचाई। बारिश से बरसाती नाले में अचानक उफान आ गया और पानी आसपास बने घरों में घुस गया। रातभर बारिश से वीरवार सुबह करीब सवा पांच बजे एकाएक लोगों के घरों में पानी भरने लगा। करीब दो फीट तक पानी और मलबा भरने से भीतर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। लगभग 70 से अधिक दुकानों और घरों में दो से चार फीट तक पानी और मलबा भर गया है। मस्जिद मोहल्ला माजरा के दर्जनों परिवारों की बिजली संचालित उपकरणों, बेड, कपड़ों, अनाज और सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, करीब दो दर्जन मुर्गियां भी पानी में बह गई।
वीरवार को विधायक डॉ. राजीव बिंदल, एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, नायब तहसीलदार पांवटा रणजीत बेदी, नायब तहसीलदार माजरा दिनेश कुमार व पटवारी माजरा सीमा पाल ने मौके का दौरा किया। माजरा के पूर्व प्रधान बिजेश गोयल और अमित छाबड़ा ने बताया कि बरसाती नाले के उफान पर आने से क्रेटवॉल टूट गई। इसके बाद पानी बाजार और मस्जिद मोहल्ला आवासीय क्षेत्रों में जा घुसा। अंकुज छाबड़ा, गुलशन, हैप्पी, सुनील कुमार, बुधराम, मुश्ताक अहमत, बबलू, कृष्ण मितल, राम प्रकाश, राकेश कुमार, विवेक, लेखराम, राजेंद्र सिंह, मोहम्मद यूनिस, हारुन अली, सतीश कुमार, वीरेंद्र वर्मा, सुभाष पाल, मदन लाल, पवन और कमलेश समेत करीब 70 से अधिक रिहायशी मकानों और दुकानों में जलभराव हो गया है। कई परिवार बारिश होने पर बच्चों समेत छत पर चले गए। मकानों में रखे बेड, वाशिंग मशीन, फ्रीज, कूलर, इंवर्टर, कपड़ों और अन्य सामान को पानी भरने से भारी क्षति हुई है। दुकानों में रखा समान खराब हो गया। ग्रामीण राजस्व अधिकारी माजरा सीमा पाल का कहना है कि 70 से अधिक रिहायशी मकानों और दुकानों के संचालकों को जलभराव से क्षति की रिपोर्ट मिली है। उधर, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कहा कि माजरा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया गया है। पटवारी से क्षति रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा गया है।
बॉक्स के लिए-----------
आज टेस्ट भी नहीं दे सका
माजरा मस्जिद मोहल्ला निवासी राकेश कुमार के पुत्र समक्ष पांवटा के डीएवी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। वीरवार को ऑनलाइन टेस्ट होना था। समक्ष ने कहा कि घर में तीन फीट से अधिक पानी सभी कमरों में घुस गया। मोबाइल पानी में बह गया। इससे छात्र ऑनलाइन टेस्ट नहीं दे पाया।
विज्ञापन
सूट बेचने वाली महिला चिंतित
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के मस्जिद मोहल्ला निवासी कमलेश पत्नी बलवंत सिंह का कहना है कि सूट बेच कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। किराये के कमरे में रहते हैं। कमरों में पानी आने से सभी कपड़ों के सूट खराब हो गए हैं। घर में रखे बेड, कपड़े, अनाज समेत सामान खराब हो गया है।