{"_id":"62b0ad390fdc8914006d3549","slug":"rain-in-sirmaur-on-20-june-2022-good-for-crops-and-peole-feel-cool-nahan-news-sml4127648110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में हल्की बारिश से राहत, फसलों को संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में हल्की बारिश से राहत, फसलों को संजीवनी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के अधिकांश इलाकों में सोमवार शाम हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। वहीं, फसलों के लिए भी बारिश संजीवनी बनकर बरसी। जिले में बारिश का सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ।
पच्छाद के सराहां इलाके में पौना घंटा बारिश हुई। इस दौरान इलाके की कई पंचायतों में कुछ समय के लिए बिजली भी गुल रही। जबकि, कुछेक क्षेत्रों में बार-बार बिजली के आने और जाने का सिलसिला जारी रहा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दोपहर के समय सिरमौर के धौलाकुआं इलाके में जोरदार बारिश हुई। जबकि, पांवटा साहिब में हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने राहत महसूस की। शाम सवा सात बजे के बाद जिला मुख्यालय नाहन में भी मेघ बरसे। इससे पहले कई घंटों से मौसम काफी खराब रहा लेकिन बारिश देर शाम शुरू हुई। ददाहू, राजगढ़ और नौहराधार इलाके में भी बारिश से लोगों को राहत मिली। वहीं, फसलों के लिए बारिश की फुहारें राहत लेकर आईं।
विज्ञापन
पिछले लंबे समय से किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। ये बारिश मक्की, टमाटर, शिमला मिर्च, बीन, हरी मिर्च, धनियां समेत अदरक व सब्जियों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है। मक्की की फसल बिना बारिश के खराब होने के कगार पहुंच रही थी। ऐसे में बारिश मक्की में भी जान फूंकेंगी।
...........