{"_id":"612296e48ebc3e2188542491","slug":"rain-in-sirmaur-nahan-news-sml381264321","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच बिजली बोर्ड को 50 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बीच बिजली बोर्ड को 50 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। भारी बरसात के बीच कई महकमों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। आईपीएच, लोक निर्माण विभाग और एनएच प्राधिकरण के साथ-साथ बिजली बोर्ड को भी भारी अर्थिक चपत लगी है। बिजली बोर्ड के नाहन मंडल में अबतक 50 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। नाहन मंडल में कई जगह पेड़ गिरने से एचटी और एलटी लाइनों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। इसके अलावा ट्रांसफार्मर भी खराब हुए।
हालांकि बिजली बोर्ड ने त्वरित कार्य कर उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या के निजात दिलाई लेकिन दिनोंदिन हो रही बारिश के चलते बोर्ड को हो रहे नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। नाहन मंडल के कई ग्रामीण इलाकों में एचटी और एलटी लाइनों पर गिरे पेड़ से लंबा स्पैन प्रभावित हुआ। कई जगह इस स्पैन को दुरुस्त करने और नई लाइन बिछाने के लिए बोर्ड को काफी वक्त भी लगा। इसके अलावा कई ट्रांसफार्मर भी बारिश के चलते प्रभावित हुए।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने बताया कि दो माह में बिजली बोर्ड को 50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। एलटी और एचटी लाइनें ध्वस्त होने के साथ-साथ ट्रांसफार्मर भी बारिश के बीच प्रभावित हुए हैं। बोर्ड के अधिकारियों और कर्मियों ने समय-समय पर बिजली लाइनों का रखरखाव और आवश्यक मरम्मत कर उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिजली की सुविधा मुहैया करवाई है।
विज्ञापन
...............
नाहन शहर में दिनभर रही बिजली की आंख मिचौनी
रविवार को नाहन शहर में बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। अघोषित कट लगाए जाने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह से ही नाहन शहर के नया बाजार आदि क्षेत्रों में लोग बिजली से परेशान रहे। शाम तक भी पांच से दस मिनट के कट लगते रहे। साढ़े पांच बजे के बाद उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति सुचारु हो पाई। अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने बताया कि लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या सामने आई। लाइन को कुछ समय का शट डाउन लेने के बाद दुरुस्त कर दिया गया।
................