{"_id":"60c6439f8ebc3e8a582ca5f8","slug":"rain-in-sirmaur-nahan-news-sml373514318","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन की तूफानी बारिश से डेढ़ करोड़ रुपये की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन की तूफानी बारिश से डेढ़ करोड़ रुपये की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में एक दिन की तूफानी बारिश ने कहर बरपा दिया है। जिलेभर में शनिवार शाम तक पहुंची नुकसान की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान बागवानी क्षेत्र और बिजली बोर्ड को हुआ है।
ऊंचे इलाकों में आडू, पलम और सेब की फसल को नुकसान हुआ है। फलों के झड़ने से बागवान बैकफुट पर आ गए हैं। वहीं, 18 जगहों पर मकानों को क्षति पहुंची है। कहीं दीवारें गिर गई हैं तो कहीं आधी-तूफान में घरों की छतें उखड़ गईं।
सिरमौर जिले में शुक्रवार रात्रि से शनिवार शाम तक जमकर बारिश हुई। रविवार सुबह भी जिलेभर में बारिश हुई। शुक्रवार रात तेज तूफान के साथ हुई बारिश में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विभागीय जानकारी के अनुसार अभी तक लोनिवि को दो लाख, कृषि क्षेत्र में 20 लाख, बागवानी क्षेत्र में 80 लाख और बिजली बोर्ड को लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। इतना ही नहीं, बारिश से जिले में दस गोशालाएं जमींदोज हो गईं। इससे करीब 1.80 लाख का नुकसान हुआ। तेज हवाएं चलने से 18 मकानों को नुकसान हुआ है। कहीं छतें उखड़ गईं तो कहीं मकानों की दीवारें गिर गईं। इसका 3.80 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। वहीं, एक दुकान को भी नुकसान हुआ है।
बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता मनदीप ने बताया कि बिजली बोर्ड ने लगभग सभी स्थानों पर बिजली बहाल कर दी है। धौलाकुआं क्षेत्र में कुछ स्थान रहे हैं, वहां भी शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। मौसम की बेरुखी के कारण बोर्ड को लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है।