फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rain destroyed roads and crops in sirmaur

कहीं बादल फटा तो कहीं सड़कों पर भारी भूस्खलन

Wed, 22 Sep 2021 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
rain destroyed roads and crops in sirmaur
चाकली पंचायत के शील गांव में बादल फटने से घर के पास जमा हुआ भारी मलबा। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पिछले 15 घंटे से जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में भारी बारिश का तांडव जारी है। इसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बीच चाकली पंचायत के शील गांव में बादल फटने से चार किसानों की फसलें मलबे की भेंट चढ़ गईं तो 24 बीघा उपजाऊ जमीन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। मंगलवार को जिले में एक दर्जन सड़कें बंद हो गईं। इससे लोक निर्माण विभाग को 33.89 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, नाहन तहसील के चाकली स्कूल की बाउंड्री वाल भी भारी बारिश से ढह गई है। इससे सरकारी संपत्ति को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम से जारी मूसलाधार बारिश से मंगलवार दोपहर तक जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। इस दौरान भूस्खलन के चलते जिले के शिलाई क्षेत्र की 12 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इससे नेशनल हाईवे और अन्य संपर्क सड़कों पर भी यातायात प्रभावित रहा। बंद सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी लगातार जुटी रही लेकिन बार-बार बरसात होने के चलते कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार देर शाम तक इन सभी सड़कों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि और मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की 12 सड़कें बंद हो गईं। इनमें राजपुर-कंडेला-अदवाड़, भरली-रुदाना, डोबरी-खोदरी, राजपुर-भरली, बाग-हाबड़ा, श्रीरेणुकाजी-सतौन, कांटी माश्वा, चांदनी कठवाड़, बड़वास-चौकी मगवा, मानल-कोड़ग़ा, सखौली और शमाहा-पमता सड़कों पर आवाजाही बंद रही। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतें का सामना करना पड़ा। जिले के अन्य क्षेत्रों में बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियां और नाले उफान पर रहे। वहीं किसानों की फसलें भी बरसात से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि भारी बरसात और भूस्खलन से शिलाई क्षेत्र की 12 सड़कें अवरुद्ध हुईं। इन सड़कों को मंगलवार देर शाम तक बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे लोक निर्माण विभाग को 33.89 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

उधर, हल्का पटवारी अनुराधा पुरी ने बताया कि चाकली पंचायत में हुए नुकसान का आकलन किया गया है। इस गांव में बादल फटने से 24 बीघा उपजाऊ जमीन प्रभावित हुई है। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि चाकली स्कूल में बाउंड्री वाल गिरने से भी डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
...........
.....हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed