फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ragvi pratiyogita sivir in ponta

Sirmour News: राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए टीम दिल्ली रवाना, पवन चौधरी ने बढ़ाया मनोबल

Sat, 24 Oct 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ragvi pratiyogita sivir in ponta
राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम दिल्ली रवाना। स्रोत्र: कोच
(सीटी स्पोर्ट्स)
विज्ञापन

28 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित होगी राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास में राष्ट्रीय अंडर-17 रग्बी प्रतियोगिता शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं खेल प्रेमी पवन चौधरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर के समापन अवसर पर खिलाड़ियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह (सी ऑफ सेरेमनी) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं खेल प्रेमी पवन चौधरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को बधाई दी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की स्कूली रग्बी टीम पहली बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। हिमाचल प्रदेश की टीम 28 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए पवन चौधरी ने कहा कि खेलों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय, क्षेत्र व पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने पवन चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के प्रति उनका स्नेह और सहयोग हमेशा प्रेरणादायक रहा है। वे सदैव युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति एसएमसी के अध्यक्ष मान सिंह ने भी खिलाड़ियों को विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश टीम के कोच धर्मेंद्र चौधरी, चीफ डी मिशन चंद्र मोहन शर्मा, मैनेजर कृष्णा चौधरी तथा सहायक कोच विजय कुमारी, ज्योति कुमारी और कांता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed