फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   radiologist and child specialist will appointed with in month

नाहन मेडिकल कालेज में इसी महीने मिलेंगे रेडियोलॉजिस्ट, शिशु रोग विशेषज्ञ

Tue, 07 Jun 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 07 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
radiologist and child specialist will appointed with in month
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट और शिशु रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान मंगलवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक कॉलेज में दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
गौरतलब है कि नाहन मेडिकल कॉलेज में लंबे अरसे से शिशु रोग विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा है। 24 मई के अंक में ‘नाम मेडिकल कॉलेज और बच्चों का इलाज राम भरोसे’ शीर्षक के साथ ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जबकि रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से सीटी स्कैन मशीन बंद चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को ‘नाहन मेडिकल कॉलेज का नाम बड़ा और दर्शन छोटे’शीर्षक से इस मसले को प्रमुखता से उठाया गया। खैर, स्वास्थ्य मंत्री ने इन तमाम समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए इसी महीने दोनों ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने का ऐलान कर दिया है। इसी महीने यदि चिकित्सकों की तैनाती हुई तो स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। चिकित्सक नहीं होने के कारण लोगों को निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। खासकर सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड करवाने को भारी खर्चा उठाने को लोग विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य में बेहतर सुधार को सरकार कृत संकल्प है। साढ़े तीन साल में 625 चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। अभी भी 550 चिकित्सकों की जरूरत है। सिरमौर के कमरउ, राजपुरा, कालाअंब, हरिपुरधार, कफोटा, चलोग, कांटी मशवां में चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। हाल ही में राज्य में 71 चिकित्सकों की तैनाती हुई है।
--
बॉक्स के लिए--
मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को सुबह नौ बजे पहुंचकर सर्वप्रथम पत्रकारों को संबोधित किया। इसके बाद वह नाहन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण पर निकले। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए बने माइनर ओटी, आईसीयू, वार्ड और अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए ताकि अगस्त में ही मेडिकल कॉलेज को शुरू किया जा सके। उन्होंने निर्माण कार्यों को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम भी पूछा।

--
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक पांवटा साहिब किरनेश जंग, अध्यक्ष हिमफेड अजय बहादुर सिंह, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा सत्या परमार, पूर्व विधायक कुश परमार, अध्यक्ष जिला कांग्रेस समिति अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर बीसी  बडालिया, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed