{"_id":"65438eb871fa384f12021836","slug":"quiz-compition-in-schools-nahan-news-c-177-1-ssml1030-11934-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पांच को
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांच नवंबर को सिरमौर में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाएगी। जिले के 9 केंद्रों में 1200 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरमौर के जिला संयोजक अवी ठाकुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपये, द्वितीय को को 21,000 और तृतीय को 15,000 रुपये का नकद इनाम मिलेगा।
चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर 5000-5000 रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे।
जिला में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 11.000, द्वितीय को 7,100 और तृतीय को 5,100 रुपये मिलेंगे। पांच विद्यार्थियों को 1000- 1000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार मिलेंगे। इसके बाद स्कूल स्तर पर भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।