{"_id":"671f7d83071dcf7d420455c1","slug":"programme-in-akm-school-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-135480-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एकेएम स्कूल ददाहू में रेणुका सदन ने बनाई सर्वश्रेष्ठ रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एकेएम स्कूल ददाहू में रेणुका सदन ने बनाई सर्वश्रेष्ठ रंगोली
विज्ञापन
एकेएम स्कूल ददाहू में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
एकेएम स्कूल ददाहू में रेणुका सदन ने बनाई सर्वश्रेष्ठ रंगोली
दिवाली पर्व पर स्कूल में विभिन्न स्पर्धाओं का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। दिवाली के मौके पर एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रंगोली के कनिष्ठ वर्ग में परशुराम सदन प्रथम व द्वितीय और शारदा व रेणुका सदन ने सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में रेणुका सदन प्रथम व द्वितीय और शारदा व रेणुका सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग में रेणुका सदन प्रथम व द्वितीय और शारदा व परशुराम सदन सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहा।
ग्रीटिंग कार्ड और दीया सजावट स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में आरिज प्रथम, सरगुन व कमल द्वितीय और अनन्या व अनवी गोयल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
मध्यम वर्ग में तनुज्ञा व राधिका प्रथम, वर्णिका द्वितीय और प्रज्ञा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में युक्ति पहले स्थान पर रही। कुश्ती में प्री प्राइमरी से मयंक, प्राइमरी से आरोही व शगुन और मिडिल सदन से अभिनव व सुजल ने बाजी मारी। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की वर्णिका प्रथम, छठी कक्षा की तनुग्या, एंजल व आठवीं कक्षा के ध्रुव दूसरे और सातवीं कक्षा की प्रगति व महक की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए उन्हें दिवाली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
-- -संवाद