फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in sarnha college

Sirmour News: शगुन और दर्शदीप ने पंजाबी नृत्य से बांधा समां

Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in sarnha college
सराहां महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते छात्र। स्रोत छात्र
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


-राजकीय महाविद्यालय सराहां में सीएससीए ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम सीएससीए अध्यक्ष श्रुति शर्मा ने सभी शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग तथा महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर सीएससीए अध्यक्ष श्रुति शर्मा व आयुष कुमार ने मंच संचालन किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शगुन और दर्शदीप ने पंजाबी नृत्य, किरण ने गजल, स्नेहा और गीता ने पंजाबी नृत्य, श्रुति शर्मा ने नाटक, अर्पित और उनके दोस्तों ने पंजाबी नृत्य, सरिता ने एकल गीत, साहिल और उनके साथियों ने कव्वाली की सुंदर प्रस्तुति दी।
मुख्यातिथि डॉ. गुलशन कुमार धीमान ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों व सीएससीए कार्यकारिणी को बधाई दी। भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। सीएससीए समन्वयक प्रो. जगमोहन ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजन कौशल, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. मोल्लम डोलमा, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, प्रो. प्रियंका सराव कार्यालय अधीक्षक आशीष गौतम, वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed