फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in sangdah college

Sirmour News: नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से कराया परिचित

Tue, 28 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in sangdah college
-संगड़ाह में इंडक्शन कार्यक्रम में अनुशासन और नियमित उपस्थिति पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में मंगलवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने की, जबकि इसका समन्वयन आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. धन्देव शर्मा ने किया।
प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से एनएसएस, एनसीसी, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. धन्देव शर्मा ने क्रेडिट प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन, असाइनमेंट, उपस्थिति, हाउस परीक्षाओं तथा सेमेस्टर प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी आचार्या अंबरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर जानकारियां प्रदान की। इनमें एंटी-रैगिंग नियमों, टेली-मानस सेवा, छात्रवृत्ति योजनाओं, पीटीए, पुस्तकालय, एनसीसी, एनएसएस, अवकाश नियम, पुनः प्रवेश प्रक्रिया, खेल सुविधाओं, सड़क सुरक्षा, कैंटीन नियम, छात्रावास, महिला प्रकोष्ठ, मेंटर-मेंटी प्रणाली शामिल रहीं।------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed