फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in sainwala school

Sirmour News: सैनवाला स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

Tue, 03 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in sainwala school
सैनवाला स्कूल में बैमिंटन कोर्ट का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यातिथि का स्वागत करते बच्चे। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन सुरिंद्र सिंह राणा, एमडी वेद सुंदरी कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स एवं डॉ. बैक बोन ऑर्थो प्रोडक्ट्स मोगीनंद (कालाअंब) के द्वारा किया गया। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट के विकास और रंग-रोगन के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया, जो विद्यार्थियों में खेल भावना के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आयूब खान और समस्त स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का सादे समारोह में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने विद्यालयी जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। उद्घाटन से पूर्व विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि के समक्ष बैडमिंटन का एक मैत्रीपूर्ण मैच खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत व यादगार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय परिवार ने सुरिंद्र सिंह राणा का इस सराहनीय योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed