{"_id":"6989c33c282baa46420e01a4","slug":"program-in-moginand-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-171528-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डिजिटल प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी तकनीकी समझ का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डिजिटल प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी तकनीकी समझ का किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मोगीनंद स्कूल में डिजिटल मेले के दौरान बच्चों द्वारा बनाई सामग्री का अवलोकन करते शिक्षक व अभिभा
सचित्र--
डिजिटल प्रोजेक्ट्स के जरिये अपनी तकनीकी समझा का किया प्रदर्शन
मोगीनंद स्कूल में प्रथम इन्फोटेक की ओर से लगा डिजिटल मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में प्रथम इन्फोटेक की ओर से डिजिटल मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कालाअंब के एसी निर्माता उद्योग का विशेष सहयोग रहा।
प्रथम इन्फोटेक के समन्वयक राहुल ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत विद्यार्थियों के तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स और कार्यक्रम में संचालित गतिविधियों का प्रदर्शन करना रहा।
डिजिटल मेले में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षण-अधिगम सामग्री और विभिन्न डिजिटल प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों के तैयार प्रोजेक्ट्स को देखा, उनसे संबंधित प्रश्न पूछे और संतोषजनक उत्तर मिलने पर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने कालाअंब के उक्त उद्योग और प्रथम इन्फोटेक फाउंडेशन की ओर से विद्यालय में किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना, एसएमसी अध्यक्ष मनोज धीमान सहित समिति सदस्य, स्कूल स्टाफ और अभिभावक भी उपस्थित रहे।
-- -- -संवाद