{"_id":"6ab668afb9bc1407c00d9475","slug":"program-in-hill-view-school-majra-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189864-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर जागरूकता कार्यक्रम
मुख्यातिथि सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मेरा गांव मेरा देश एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से बचाव, कानूनी जागरूकता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर भंगड़ा, नशा मुक्त पर नाट्य मंचन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौलकुआं छठी आईआरबीएन बटालियन के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार, आरक्षी अमित चौहान व खुशबू ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से बचाव, कानूनी जागरूकता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति व कानून से संबंधित जुड़े सवालों के जवाब भी दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य कोटड़ी व्यास स्कूल जीवन जोशी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी सुमन शर्मा ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने, नशे से दूर रहने व सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभाग व सरकार की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान मेरा गांव मेरा देश की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा, अजय शर्मा, संजीव कुमार, आयशा, नीतू सिंह ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सोम चमन, एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष अरविंद गोयल, निदेशक पूनम गोयल, चारुल गोयल एवं अंकुश गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।-- -- -- -- -
विज्ञापन
मुख्यातिथि सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मेरा गांव मेरा देश एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से बचाव, कानूनी जागरूकता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर भंगड़ा, नशा मुक्त पर नाट्य मंचन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौलकुआं छठी आईआरबीएन बटालियन के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार, आरक्षी अमित चौहान व खुशबू ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से बचाव, कानूनी जागरूकता तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति व कानून से संबंधित जुड़े सवालों के जवाब भी दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य कोटड़ी व्यास स्कूल जीवन जोशी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी सुमन शर्मा ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने, नशे से दूर रहने व सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभाग व सरकार की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान मेरा गांव मेरा देश की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा, अजय शर्मा, संजीव कुमार, आयशा, नीतू सिंह ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सोम चमन, एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष अरविंद गोयल, निदेशक पूनम गोयल, चारुल गोयल एवं अंकुश गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।