फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in haripurdhaar college

Sirmour News: नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों से करवाया अवगत

Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
program in haripurdhaar college
हरिपुरधार कॉलेज में इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान कॉलेट स्टॉफ व नवप्रवेशित विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संगड़ाह/हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में बीए प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, सुविधाओं तथा विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराते हुए उनके आत्मविश्वास का विकास करना था। इसका शुभारंभ डॉ. पूर्वशी ने किया।
इसके बाद डॉ. राजिंद्र तोमर ने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का परिचय विद्यार्थियों से करवाया। उन्होंने विभिन्न विभागों, पुस्तकालय, एनएसएस, रोवर्स एंड रेंजर्स, रेड रिबन क्लब, ईको क्लब, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अन्य छात्र कल्याणकारी समितियों एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एवी निधि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति, समयपालन, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया और उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं एवं शैक्षणिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed