{"_id":"6a3fc11dfcdc306cae0ee890","slug":"program-in-bechad-ka-baag-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181963-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बेचड़ का बाग में महिला सुरक्षा विषयों पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बेचड़ का बाग में महिला सुरक्षा विषयों पर किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ.., अभियान के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पुंडीर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। शिविर में मिशन शक्ति स्टाफ की ओर से जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर और जेंडर स्पेशलिस्ट सोनम परमार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, मासिक धर्म स्वच्छता, घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, वन स्टॉप सेंटर, आंगनवाड़ी सह-क्रेच, कामकाजी महिला हॉस्टल, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह निषेध जैसे विषयों और विभिन्न योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।