फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   prinicipal appointed in 39 senior secondary school of sirmaur district

जिले के 39 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मिले प्रधानाचार्य

Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
prinicipal appointed in 39 senior secondary school of sirmaur district
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की 39 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को लंबे अरसे के बाद नए प्रधानाचार्य मिल गए हैं। इस नियुक्ति के बाद अधिकांश स्कूलों में प्रधानाचार्यों की कमी दूर हो गई है। ऐेसे स्कूलों में बगैर मुखिया के कामकाज प्रभावित हो रहा था। सरकार व शिक्षा विभाग ने हाल ही में प्रदेश के 197 स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पद भरने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षा विभाग ने इनकी सूची जारी कर दी है। सभी प्रधानाचार्यों को 15 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी हुए हैं। बता दें कि जनपद सिरमौर में 163 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं। इनमें दर्जनों ऐसे स्कूल हैं जहां संचालन व्यवस्था दूसरे स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सौंपी हुई थी। कइयों में कार्यकारी प्रधानाचार्य इस पद पर तैनात किए गए थे। हालांकि, कुछेक स्कूल अभी भी कार्यकारी प्रधानाचार्यों की देखरेख में चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिरमौर को एक साथ 39 प्रधानाचार्य मिलने से स्कूलों के कार्य व संचालन व्यवस्था को पटरी पर लाने में भारी राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक करमचंद ने बताया कि जिले की 39 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में प्रधानाचार्य के पदों को भरा गया है। प्रधानाचार्य के पदों को भरे जाने से स्कूलों में शिक्षा और संचालन व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
इन स्कूलों को मिले प्रधानाचार्य
स्कूल नाम प्रधानाचार्य
1. झकांडो सुनैना जसवाल
2. जरवा जुनैली मंजू शर्मा
3. कंडियारी सुरेश चंद
4. सिरमौरी मंदिर बिंदू मेदाईक
5. भुजौंड अंजली शर्मा
6. शिलाई रमेश चंद
7. पलहोड़ी शारदा रानी
8. लानाचेता राकेश कुमार
9. बिरला राजकुमार
10. बांदली ढांढस विनोद
11. बागथन दुर्गाराम
12. हरिपुधार अमिता
13. कमलाड़ कृष्ण लाल
14. खूड़ रविकांत वशिष्ट
16. लुधियाना धनीराम भाटिया
17. पुन्नरधार हेमराज
18. संगड़ाह जगन्नाथ
19. कुरला खरक देवराज धीमान
20. धार टिक्करी कृष्ण कुमार
21. कफोटा अचल कुमार
22. द्राबिल यशपाल
23. सोढा ध्याड़ी अशोक कुमार
24. टिंबी मोहिंद्र सिंह
25. कोटला मांगण श्याम सिंह
26. टटियाणा सुंदर सिंह
27. भलाड़ भलौना रणदीप सिंह
28. खड़कांह दीपचंद
29. सरसु सत्यपाल सिंह
30. सडियार अजय शर्मा
31. भेड़ों मुल्खराज
32. घंडूरी संजीव कुमार
33. पोटा मानल संदीप मेहता
34. शखौली देशराज शारदा
35. जदौल टपरोली रितु भारद्वाज
36. ठोंठा ज्ञानचंद शर्मा
37. टोकियों भूपेंद्र सिंह
38. मानगढ़ भारती चौहान
39. जामना रतन चंद
...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed