फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   president saw sirmauri culture in gaitey theater shimla

Sirmour News: सिरमौर की हाटी संस्कृति से रूबरू हुई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

Wed, 08 May 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
president saw sirmauri culture in gaitey theater shimla
शिमला में राष्ट्रपति के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुति देते आसरा संस्था के कलाकार। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन

सिरमौर की हाटी संस्कृति से रूबरू हुई राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
राजगढ़ के आसरा सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष प्रदेश की नृत्य विधाओं की झलक प्रदर्शित करने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग ने एक विशेष कोरियोग्राफिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और अति विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजगढ़ के पझौता क्षेत्र के आसरा सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने सिरमौरी नाटी की प्रस्तुति दी। आसरा के सोलह कलाकारों ने रिहाल्टी गी, मुंजरा नृत्य, परात नृत्य, रासा नृत्य एवं ठोडा नृत्य आदि नृत्य विधाओं को आकर्षक एवं मनमोहक अंदाज में प्रदर्शित किया। कार्यक्रम की शुरूआत ही सिरमौर के कलाकारों की ओर से सिरमौरी नाटी की झलक से हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में जोगेंद्र हाब्बी के नेतृत्व में गोपाल हाब्बी, रामलाल वर्मा, अमिचंद, मनमोहन, सुनील, इंद्रदेव, चिरंजी, देवीराम, नरेश, रविदत्त, सरोज, अनु, आरती, हेमलता व बिमला आदि कलाकारों ने सिरमौर की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed