फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Preparations to open school from February 1

एक फरवरी से स्कूल खोलने की तैयारी

Thu, 28 Jan 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Preparations to open school from February 1
ददाहु स्कूल को सेनिटाइज करते हुए एक व्यक्ति। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। सरकारी स्कूलों में एक फरवरी से पढ़ाई की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी एसओपी के तहत ही स्कूलों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर स्कूलों में बाकायदा माइक्रो प्लान तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार से शिक्षकों ने स्कूलों में कमरों को सैनिटाइज किया। साथ ही माइक्रो प्लान के तहत कक्षाएं लगाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। एक फरवरी से 9वीं से जमा दो तक के बच्चों की कक्षाएं ही लगाई जाएंगी। जहां बच्चों को सामाजिक दूरी के तहत ही कमरों में बैठने दिया जाएगा। यहां तक की हाजिरी और प्रार्थना सभा का आयोजन भी नहीं होगा। सुबह 9:30 बजे से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि पूरे 10 माह बाद बच्चे स्कूलों का रुख करेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी की है। यहां तक की कक्षाओं के संचालन के दौरान बच्चों की तमाम जिम्मेवारी भी स्कूल प्रबंधकों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

फरवरी से अप्रैल माह तक मात्र 20 फीसदी पाठ्यक्रम को पूरा करके बच्चों की परीक्षाएं ली जाएंगी। लंबे अंतराल के बाद बुधवार से सभी शिक्षकों और प्रवक्ताओं ने भी स्कूल पहुंचकर कक्षाओं के संचालन की तैयारी शुरू करके विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की। कुछ स्थानों पर स्कूलों में कमरों को सैनिटाइज भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू की कार्यवाहक प्रधानाचार्य करुणा भारद्वाज ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी एसओपी के तहत स्कूलों में कक्षाओं की व्यवस्था की जा रही है। ताकि पहली फरवरी से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed