{"_id":"6a709c5a87a3a7a2230522ec","slug":"preparations-for-independence-day-celebrations-in-full-swing-nahan-news-c-177-1-nhn1001-185155-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज
विज्ञापन
चौगान मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन
उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, विभागों को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियां निभाने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल और गरिमापूर्ण आयोजन किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार नाहन के चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं, पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा बलों की आकर्षक परेड समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगी।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि राष्ट्रीय पर्व का आयोजन गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।