फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Preeti Sharma of Giripar Sirmaur became lieutenant in the army

Sirmaur News: सेना में लेफ्टिनेंट बनी गिरिपार की प्रीति शर्मा, क्षेत्र का नाम किया रोशन

Wed, 15 May 2024 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 May 2024 08:03 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत छोऊभोगर के खदराड़ी गांव की बेटी प्रीति शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Preeti Sharma of Giripar Sirmaur became lieutenant in the army
प्रीति शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की पिछड़ी पंचायत छोऊभोगर के खदराड़ी गांव की बेटी प्रीति शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय प्रीति शर्मा ने लघु सेवा आयोग की परीक्षा पास करने में कामयाबी हासिल की है। प्रीति दो जून को विशाखापट्टनम में कमांडेंट के पद पर जॉइनिंग देगी। इसकी तैयारी में वह जुट गई हैं।

विज्ञापन


प्रीति ने पांचवीं तक की पढ़ाई आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू से की। इसके बाद उसका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के लिए हो गया। यहां जमा दो तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए नेरचौक (मंडी) चली गई। जहां से डिग्री हासिल करते ही संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की। प्रीति की माता आशा शर्मा गृहिणी हैं। जबकि पिता हिरदा राम शर्मा सैनधार क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला कोटला मोलर में सीएचटी के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed