फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   prayer for dgm jeet singh in ponta sahib

सुरंग में फंसे डीजीएम जीत सिंह की सलामती को मांगी जा रही दुआएं

Mon, 08 Feb 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
prayer for dgm jeet singh in ponta sahib
चमोली त्रास्दी में सुरंग के बीच फंसे डीजीएम का हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के माजरा में स्थित आ? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राकृतिक आपदा में उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने के बाद सुरंग में फंसे डीजीएम के हिमाचल में रिश्तेदार और दोस्त चिंतित हैं। सोमवार को रिश्तेदारों और दोस्तों ने जीत सिंह की सलामती को भगवान से दुआएं मांगी।
विज्ञापन

चमोली में संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को आपदा के लिए जारी आपातकालीन वाले नंबर अधिकतर समय व्यस्त रहे लेकिन संपर्क नहीं हो पाने से डीजीएम के मित्र एवं पूर्व प्रधान माजरा और उनके रिश्तेदार दिनभर चिंतित दिखे। हालांकि इतनी सूचना मिल गई कि डीजीएम का बेटा मौके पर पहुंच गया है। मौके पर एनटीपीसी, ऋषित कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रबंधन और रेस्क्यू टीम बचाव व भीतर फंसे लोगों को निकालने में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत माजरा के पूर्व प्रधान एवं डीजीएम के मित्र बिजेश गोयल और डीजीएम के भांजे गौरव समेत रिश्तेदार सोमवार को काफी परेशान नजर आए। रविवार को उत्तराखंड की धौलीगंगा नदी में भारी तबाही वाली बाढ़ आने की सूचना के बाद से सभी परेशान हैं। माजरा में डीजीएम के सुरंग में फंसने की सूचना मिल गई थी जिसमें पता चला था कि सिरमौर के माजरा मेलियों गांव निवासी कंपनी के डीजीएम जीत सिंह भी साथियों सहित सुरंग में ही फंसे हैं। इसके बाद से डीजीएम के माजरा निवासी रिश्तेदार और दोस्त काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीएम के भांजे गौरव सिंह ने बताया कि मामा काफी समय से देहरादून शिफ्ट हो गए हैं। जब से उनके सुरंग में फंसने की सूचना मिली है, पूरा परिवार उनकी सलामती की भगवान से दुआ मांग रहा है। आपदा प्रबंधन के जारी नंबरों पर सूचना लेने का पूरा प्रयास हो रहा है।

पूर्व प्रधान माजरा बिजेश गोयल ने कहा कि केवल इस बात की सूचना मिल पाई है कि डीजीएम का बेटा अनंत चमोली में प्रोजेक्ट स्थल पर पहुंच गया है। उसके बाद उससे भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड सुरंग में फंसे माजरा निवासी डीजीएम के बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना सोमवार को नहीं मिल सकी है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed