{"_id":"67b1e226c59db2b47603c585","slug":"prak-shastri-candidates-were-not-included-in-police-recruitment-nahan-news-c-177-1-ssml1028-143666-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्राक शास्त्री अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती में नहीं किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्राक शास्त्री अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती में नहीं किया शामिल
विज्ञापन
अभ्यार्थी बोले, एडमिट कार्ड किए हैं जारी, प्राक शास्त्री को शिक्षा बोर्ड से है मान्यता प्राप्त
अभ्यार्थियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। संस्कृत महाविद्यालय से जमा दो की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा पर सवाल उठाए हैं। अभ्यार्थियों का कहना है कि इन्हें पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने दिया जा रहा है जबकि उनके एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके हैं। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने विधायक अजय सोलंकी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल निवेदिता, इशिका पुंडीर, सरिता, शिवानी, विवेक और दक्ष तोमर ने विधायक से कहा कि इससे पहले भी पुलिस भर्ती परीक्षा में प्राक शास्त्री जमा दो की परीक्षा पास कर चुके छात्रों को शामिल किया था।
ऐसे में अब अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल न करना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने बताया कि पाक शास्त्री को हिमाचल शिक्षा बोर्ड से भी मान्यता प्राप्त है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द इन्हें भर्ती में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के ध्यान में मामला लाया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द इस मामले का समाधान निकाला जाएगा।