फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Pradeep Thakur re-elected President of the Sirmaur Police Pensioners' Association.

Sirmour News: प्रदीप ठाकुर फिर सिरमौर पुलिस पेंशनर संघ के बने अध्यक्ष

Tue, 25 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Thakur re-elected President of the Sirmaur Police Pensioners' Association.
स्थापना दिवस पर नानक सिंह, प्रकाश चंद और लाभ सिंह सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस पेंशनर एसोसिएशन का 5वां स्थापना दिवस ग्रैंड रिवेरा होटल, बाता पुल चौक पांवटा साहिब में मनाया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त एएसपी नानक सिंह पवार (95) तथा 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके संगठन के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश चंद चौधरी और लाभ सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए गठन किया गया। एक बार फिर प्रदीप ठाकुर को संगठन की कमान सौंपी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य नरेंद्र पाल सिंह सहोता तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व एएसपी नानक सिंह पवार और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने किया। सहोता ने कहा कि पुलिस पेंशनरों ने सेवाकाल के दौरान प्रदेश और जनता की सेवा की है। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों के पास जीवन और विभिन्न परिस्थितियों का लंबा अनुभव है। उनके अनुभव का लाभ समाज और प्रदेश को मिलना चाहिए। उन्होंने पेंशनरों से सेवानिवृत्ति के बाद भी जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में प्रदीप ठाकुर को अध्यक्ष, प्रकाश चंद चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, संत राम को महासचिव और मोहन सिंह सैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। जीत सिंह चौहान को शिलाई ब्लॉक, अशोक कुमार को नाहन ब्लॉक और रोहित शर्मा को संगड़ाह ब्लॉक का उपाध्यक्ष बनाया गया। बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी बैठक में अध्यक्ष संगठन के सदस्यों की सलाह से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं को सरकार और विभाग के समक्ष उठाना, आपसी भाईचारा बनाए रखना तथा समाज सेवा में योगदान देना है।

चौड़ा मैदान धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान
संयुक्त संघर्ष समिति जिला सिरमौर के अध्यक्ष ओम लाल चौहान और नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने सदस्यों से एक सितंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में राज्य संयुक्त संघर्ष समिति के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लंबित वित्तीय लाभ जारी करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने में पेंशनरों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed