{"_id":"6156044a8ebc3e626b5962f2","slug":"prabhat-pheri-will-come-out-in-the-city-on-gandhi-jayanti-nahan-news-sml3857226167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर शहर में निकलेगी प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर शहर में निकलेगी प्रभात फेरी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है। यहां सुबह छह बजे महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
नाहन में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी तोमर ने बताया कि उसके बाद शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जिसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व वरिष्ठ नागरिक भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर रेडक्रॅास सोसायटी के सौजन्य से डा. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कालेज नाहन में कुष्ठ रोगियों को कंबल व फल प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आयुष विभाग की ओर से मरीजों को इम्युनिटी बूस्टर दिया जाएगा। बैठक में सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।