फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Posts for ENT, Pediatrics, MD (Medicine), and Dermatology specialists are vacant at Civil Hospital, Paonta Sahib.

Sirmour News: स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज कमजोर, मरीजों की उम्मीदें घायल

Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Posts for ENT, Pediatrics, MD (Medicine), and Dermatology specialists are vacant at Civil Hospital, Paonta Sahib.
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार को पहुंचे मरीज। संवाद
बिस्तर 150, विशेषज्ञों का टोटा; कैसे चलेगी इलाज की गाड़ी
विज्ञापन

पांवटा अस्पताल में डॉक्टरों का अकाल, मरीजों का बुरा हाल

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में ईएनटी, शिशु रोग, एमडी मेडिसिन और त्वचा रोग विशेषज्ञ के पद खाली
प्रतिदिन ओपीडी 650 से अधिक पहुंच रही, शिशु रोग विशेषज्ञ पद रिक्त होने से सबसे अधिक दिक्कतें
150 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ स्टाफ नर्सों के 27 पद हैं रिक्त

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। 150 बिस्तरों की सुविधाओं वाले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों के करीब 27 व चतुर्थ श्रेणी के कई पद रिक्त पड़े हैं। ईएनटी, शिशु रोग, एमडी मेडिसिन और त्वचा रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त होने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 650 से अधिक मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कतें शिशु रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त होने से हो रही हैं। मजबूरन तीमारदारों को शिशु रोगियों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाना पड़ रहा है। हालांकि, हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थो) के ज्वाइन करने से हादसों के शिकार होने वाले कुछ राहत मिल सकेगी।
गिरिपार व पांवटा साहिब के दूरदराज निवासी रमेश शर्मा, बलबीर चौधरी, राजेश चौहान, रमन ठाकुर, रीता शर्मा, ममता ठाकुर, रीना चौधरी व रमेश कुमार ने बताया कि सबसे अधिक दिक्कतें शिशु विशेषज्ञ चिकित्सा का पद रिक्त होने से हो रही हैं। हर रोज स्थानीय शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से 70 से 80 तक शिशु रोगी पहुंचते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर का पद रिक्त है। मजबूरन साथ पहुंचे परिजनों अधिकतर शिशु मरीजों को निजी अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिरमौर जिला में हादसों के लिए सबसे अधिक संवेदनशील पांवटा साहिब क्षेत्र के घायलों को दिक्कतें आती रही हैं। ऑर्थो का पद रिक्त होने से प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज या अन्य अस्पतालों में मरीज रेफर कर दिए जाते रहे हैं। अब ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर के जॉइन करने से हादसों के शिकार मरीजों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे शिशुओं के उपचार करवाने पहुंची विपाशा, ऋतु, तरन्नुम, गीता चौधरी, मोनिका व सरिता चौधरी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त होने से गिरिपार-पांवटा क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानी आती रही हैं। एमडी मेडिसिन, ईएनटी, शिशु रोग विशेषज्ञ व त्वचा रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त हैं। 150 बिस्तर अस्पताल होने के बाद स्टाफ नर्सों के पद बढ़ गए थे, लेकिन आज तक भी स्टाफ नर्सों से करीब 27 पद तथा चतुर्थ श्रेणी के कई पद रिक्त पड़े हैं। आधे जिला के क्षेत्रों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले अस्पताल की सेवाएं इससे काफी प्रभावित होती रही हैं। आजकल गर्मियों के मौसम में वायरल फीवर, खांसी, उल्टी-दस्त, जुकाम और एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक बनी हुई है।

-----------
रिक्त पड़े ऑर्थो विशेषज्ञ का पद भरा: डॉ. एवी राघव
सिविल अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. एवी राघव ने बताया कि ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर का पद भर गया है। शेष विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों समेत कर्मचारियों के रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed