फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   portable health machine

जिले को क्षय रोग मुक्त करने के लिए चलाया स्क्रीनिंग अभियान : हर्षवर्धन

Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
portable health machine
सोमवार को गोंदपुर पांवटा साहिब में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ करते उद्योग मंत्री हर्षवर
जिले को क्षय रोग मुक्त करने के लिए चलाया स्क्रीनिंग अभियान : हर्षवर्धन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन
सन फार्मा कंपनी पांवटा साहिब की ओर से डोनेट की गई 25 लाख रुपये की पोर्टेबल मशीन
हिमाचल में 10 हजार करोड़ के नए औद्योगिक निवेशक आए : हर्षवर्धन चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर) प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। क्षय रोग मुक्त करने के उद्देश्य से सिरमौर जिले में 100 दिनों का क्षय रोग स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया है जोकि मार्च 2025 तक चलेगा। इसके लिए सन फार्मा कंपनी की ओर से डोनेट 25 लाख की पोर्टेबल हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन बहुत ही उपयोगी साबित होगी।
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने चैंबर ऑफ कॉमर्स में पोर्टेबल हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन के उद्घाटन अवसर पर ये बात कही।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि क्षय रोग मुक्त करने के उद्देश्य से क्षय रोग स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया है। इसके लिए यह पोर्टेबल हैंड हेल्ड डिजिटल एक्स-रे मशीन बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इस मशीन के माध्यम से जिले के अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर क्षेत्रवासियों का निरीक्षण घर-द्वार पर किया जा सकेगा। उद्योग मंत्री ने सन फार्मा इंडस्ट्रीज पांवटा साहिब की ओर से डोनेट की गई इस एक्स-रे मशीन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों को इस प्रकार के कार्यों के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।
उन्होंने कहा कि जिला के विशेषकर दूरवर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में ढांचागत तथा स्टाफ सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। पांवटा सिविल अस्पताल में पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के साथ शिलाई व रेणुका जी तथा उत्तराखंड के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल द्वारा प्रतिदिन करीब 800 मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में करीब 25 करोड़ से जल्द ही 50 बिस्तरों का क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित होगा।
इससे पहले उद्योग मंत्री ने हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं उद्योग के सदस्यों के साथ बैठक की। अध्यक्ष चैंबर ऑफ काॅमर्स सतीश गोयल ने क्षेत्र के उद्योगपतियों की मांगें क्रमवार उद्योग मंत्री के समक्ष रखी। उद्योग मंत्री ने सभी मांगों पर पूर्ण विचार करने का आश्वासन दिया।


इस दौरान एसडीएम गुंजीत सिंह, डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा,अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, निदेशक औद्योगिक विकास निगम रमेश देसाईक, महाप्रबंधक उद्योग साक्षी सती, अध्यक्ष चैंबर ऑफ काॅमर्स सतीश गोयल, सन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संजीव कुमार, सुरेश गर्ग, नवीन अग्रवाल, बीएमओ केएल भगत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed