फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ponta college new building work begin

Sirmour News: लिफ्ट सुविधा युक्त पांवटा साहिब कॉलेज भवन का निर्माण कार्य फिर शुरू

Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ponta college new building work begin
लिफ्ट की आधुनिक सुविधा वाले निर्माणाधीन पांवटा कॉलेज भवन दो करोड़ बजट प्रावधान होने पर योजना के
-अप्रैल 2022 से शुरू योजना कार्य बजट अभाव में कछुआ गति से चलता रहा, अब बजट का प्रावधान
विज्ञापन


-करीब 11.47 करोड़ बजट से चार मंजिला अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य भवन किया जाएगा तैयार




सुरेश तोमर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में 11.47 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य शैक्षणिक भवन निर्माण होने जा रहा है। चार अप्रैल 2022 को हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना का शिलान्यास किया था। दिसंबर, 2025 तक सिरमौर जनपद को आधुनिक लिफ्ट सुविधा वाले प्रथम चार मंजिला अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य भवन को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन बजट के अभाव में पिछले डेढ़ वर्ष से कार्य कछुआ गति से चलता रहा है। अब बजट का प्रावधान होने पर फिर से कार्य प्रगति पर चल रहा है। योजना का कार्य पूरा होने पर जिले के दूसरे सबसे पुराने पांवटा कॉलेज के विद्यार्थियों व स्टाफ को और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।



बता दें कि सिरमौर में जिला मुख्यालय नाहन काॅलेज के बाद पांवटा साहिब कॉलेज में सर्वाधिक करीब 2,100 छात्र-छात्राएं शिक्षारत हैं। इसमें एमबीए, पीजीडीसीए व बीसीए के विद्यार्थी भी शामिल हैं। इस समय कॉलेज की अधिकतर कक्षाएं, विज्ञान ब्लॉक व पुराने भवन में संचालित होती हैं। कॉलेज में पुराने भवन को तोड़ कर अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य शैक्षणिक भवन तैयार करने की मांग उठती रही। इसके बाद चार अप्रैल 2022 को हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

दिसंबर, 2025 तक सिरमौर जनपद को आधुनिक लिफ्ट सुविधा वाला प्रथम चार मंजिला अतिरिक्त कला एवं वाणिज्य भवन तैयार किया जाना था। बजट प्रावधान नहीं हो पाने से कार्य कछ़ुआ गति से चल रहा है। इस बारे में पांवटा प्रवास के दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री तथा शिक्षा मंत्री के संज्ञान में मामला लाया गया था। अब इस योजना के लिए दो करोड़ बजट का प्रावधान हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा कॉलेज के प्रस्तावित आधुनिक चार मंजिल के भवन में कला, वाणिज्य वर्ग, एमए कक्षाएं, परीक्षा हॉल, आईटी हॉल के लिए बेहतरीन व्यवस्था होगी। ये जनपद का प्रथम कॉलेज होगा जिसमें लिफ्ट योजना, हर फ्लोर पर पेयजल और शौचालय की सुविधाएं होंगी। तैयार हो रहे इस भवन में मैदानी तल, कॉमन रूम, भाषा प्रयोगशाला, स्टाफ रूम, डाइनिंग हॉल, शौचालय, एमए की कक्षा का क्लास रूम तथा चौकीदार कक्ष बन रहा है।

प्रथम तल में कक्षाओं के संचालन को 100 विद्यार्थियों को बैठाने की क्षमता वाला एक, 60 विद्यार्थियों को बैठाने की क्षमता वाले दो तथा एमए की कक्षाओं के संचालन को 40 विद्यार्थियों की क्षमता वाला हॉल बनेगा। दूसरे तल पर 100 विद्यार्थियों को बैठाने की क्षमता वाला एक, 60 की क्षमता वाले तीन क्लास रूम बनेंगे। भवन के अंतिम तृतीय तल पर एक बड़ा लेक्चर थियेटर, परीक्षा केंद्र और एक परीक्षा नियंत्रक कक्ष बनेगा।




बाक्स...

अब कार्य में गति आने की उम्मीद : प्राचार्य

-प्राचर्य पांवटा साहिब कॉलेज डॉ. जगदीश चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आधुनिक पांवटा कॉलेज भवन निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ बजट पहुंचा है। इसके बाद इस योजना का कार्य प्रगति पर है। उम्मीद है ठेकेदार योजना के कार्य को शीघ्र पूरा करेंगे।

...

लिफ्ट की आधुनिक सुविधा वाले निर्माणाधीन पांवटा कॉलेज भवन दो करोड़ बजट प्रावधान होने पर योजना के

लिफ्ट की आधुनिक सुविधा वाले निर्माणाधीन पांवटा कॉलेज भवन दो करोड़ बजट प्रावधान होने पर योजना के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed