फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   polution board meeting

Sirmour News: उद्योगों के स्क्रैप को केवल अधिकृत डीलर को दें

Sat, 28 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
polution board meeting
- हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कामर्स पांवटा इकाई की गोंदपुर मेंआयोजित बैठक में भाग लेते विभिन्न उद
उद्योगों के स्क्रैप को केवल अधिकृत डीलर को दें
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएं : सतीश गोयल

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ पांवटा के उद्योगपतियों की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अतुल परमार ने की। इस दौरान उद्योगों से निकलने वाले स्क्रैप, प्रदूषण नियंत्रण को जरूरी गाइडलाइंस व दिशा-निर्देशों पर मंथन किया गया। उद्यमियों को उद्योगों से निकलने वाली स्क्रैप केवल अधिकृत डीलर को प्रदान करने तथा खतरनाक कचरा नियमानुसार बद्दी भेजने के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतुल परमार ने कहा कि अपने उद्योग से उत्पन्न स्क्रैप केवल अधिकृत डीलर को ही प्रदान करें। इसके साथ ही जो भी खतरनाक कचरा पैदा होता है उसको नियमानुसार शिवालिक बद्दी ही भेजा जाए। सभी उद्योग अधिकारियों व प्रबंधन वर्ग का यह कर्तव्य है कि वे सभी पर्यावरणीय और कानूनी नियमों और विनियमों का पालन करें। इसके अलावा, प्रदूषण विभाग की ओर से तैयार किए गए पोर्टल्स पर सही जानकारी भरें और नियमित रूप से अपडेट रखें। उद्योग जगत से अपेक्षा है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करके पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

इसके अलावा हाल ही में क्षेत्र में हुई आग लगने की बड़ी घटना से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।
बैठक में हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल व महासचिव नवीन अग्रवाल ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि समेत सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकें काफी ज्ञानवर्धक रहती हैं। प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का सभी सदस्यों से आग्रह किया गया। विगत दिनों पांवटा के समीप कबाड़ी स्टोर में हुई अग्नि कांड घटना में बच्ची की मौत पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चैंबर ऑफ काॅमर्स उपाध्यक्ष अरुण गोयल ने कहा कि शिवालिक बद्दी एकल एजेंसी होने के कारण मनमाने रेट पर हानिकारक अपशिष्ट पदार्थ लेती है। ऐसे में किसी दूसरी एजेंसी को भी अनुमति दी जाए ताकि प्रतिस्पर्धा में आकर प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर हानिकारक अपशिष्ट पदार्थ दिया जा सके।

बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा अध्यक्ष सतीश गोयल, उपाध्यक्ष अरुण गोयल महासचिव नवीन अग्रवाल, उद्योगों से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी मनीष बजाज, मंजीत कुमार, जितेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, अजय कुमार, मुकेश पांडे व राम सिंह समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed