फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   politics of citu

सीटू ने की मजदूरों को 18 हजार रुपये वेतन देने की मांग

Wed, 21 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
politics of citu
नाहन (सिरमौर)। सीटू जिला पदाधिकारियों की एक बैठक जिला कार्यालय नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीना शर्मा ने की। इस दौरान दर्जन भर जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश, प्रदेश व स्थानीय स्तर पर जहां प्रत्येक मजदूर, कर्मचारी, छोटा कारोबारी व किसान कोरोना के कारण विभिन्न प्रकार से प्रभावित हुआ वहीं पर सरकारें इनकी सहायता करने की बजाए उल्टा जन विरोधी फैसले ले रही है।
विज्ञापन

देश में जहां पर श्रम कानूनों को संशोधित करके मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है वहीं किसानों की खेती भी पूंजीपतियों के हवाले कर दी। उन्होंने कहा कि देश में सरकार ने बैंक, बीमा, रेलवे, रक्षा, बिजली, बंदरगाहों आदि को बहुराष्ट्रीय कंपनियों एवं देश के बड़े पूंजीपतियों के हवाले कर देश की जनता के साथ बड़ा धोखा किया है।
विज्ञापन

आम मजदूर मेडिकल असुविधाओं का सामना कर रहा है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि इन जनविरोधी फैसलों के कारण जिले में 25 से 8 अगस्त तक जनता के बीच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 9 अगस्त को भारत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर सभी ने मिड-डे मील, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को उचित वेतन देने की भी मांग की गई। बैठक मेें मजदूरों को 18 हजार रुपये का न्यूनतम वेतन देने की भी मांग की गई। इस अवसर पर आशीष, किरण भंडारी, देव कुमारी, कांता देवी, माया देवी, ऊषा रानी, दया देवी, अरुण, नरेश और हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed