फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   politicas

सराहां में तीन करोड़ से बनेगी बड़ी सब्जी मंडी : भंडारी

Sun, 22 Aug 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
politicas
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड का मुख्य उद्देश्य किसान-बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए उनके घरद्वार पर आधुनिक सुविधाओं से लैस सब्जी मंडियों की सुविधा उपलब्ध करना है। यह बात मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिह भंडारी ने राजगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

भंडारी ने कहा कि सिरमौर में मंडियों में सुधार करने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई है जिसके तहत सराहां में तीन करोड़ की लागत से एक बड़ी सब्जी मंडी बनने जा रही है। लोगों को अब फसल भेजने के लिए अन्य जिलों और प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के नौहराधार, घंडुरी, हरिपुरधार और ददाहू में सब्जी मंडी के निर्माण एवं विस्तार पर मार्केटिंग बोर्ड करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है। नौहराधार में सड़क के साथ उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाई जा चुकी है और सब्जी मंडी के दो करोड़ भी स्वीकृत करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरिपुरधार में भी 50 लाख की लागत से एक छोटी सब्जी मंडी का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed