फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political newsbharat vikas sanklap yatra reached in ajoli and kartaarpur

Sirmour News: विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ अजौली और मुगलोंवाला पहुंचा

Fri, 08 Dec 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
political newsbharat vikas sanklap yatra reached in ajoli and kartaarpur
विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ अजौली और मुगलोंवाला पहुंचा
विज्ञापन

जनहितैषी योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों से साझा किए विचार

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ शुक्रवार को ग्राम पंचायत अजौली और मुगलोंवाला करतारपुर में पहुंचा।
इस दौरान नौ साल मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देने और इन योजना के लाभार्थियों से विचार साझा किए गए।
इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, महामंत्री हितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष एवं रथ यात्रा प्रभारी रोहित चौधरी विशेषरूप से उपस्थिति रहे।
सुखराम चौधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 62 जन औषधि केंद्र संचालित हैं जहां किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां आमजन को उपलब्ध हो रही हैं। सुकन्या योजना में 4.72 लाख खाते बालिकाओं के नाम पर खोले गए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। दीनदयाल उपाध्यक्ष ग्रामीण कौशल योजना के तहत 41,223 युवाओं का सशक्तीकरण हुआ है। हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन का संचालन हुआ, बिलासपुर जिले में एम्स की स्थापना हुई। जिला सिरमौर में आईआईएम का निर्माण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजौली पंचायत में लगभग 113 लोग और मुगलोंवाला पंचायत में 167 लोगों ने इस रथ यात्रा में भाग लिया।

इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी सोनू चौधर, सुखविंद्र चौधरी, पंचायत प्रधान नरेंद्र चौधरी, प्रधान प्रेमा देवी, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह, उप प्रधान वजीर, वार्ड सदस्य अच्छरो देवी, सीता देवी और कृष्णा देवी समेत महिलाएं मौजूद रहीं।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed