{"_id":"6058dc368ebc3ec89761f2b9","slug":"political-nahan-news-sml3651743136","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अप्रैल से 15 जून तक निकलेगी स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अप्रैल से 15 जून तक निकलेगी स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा
विज्ञापन
सिरमौर जिला के नाहन में स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर जिला स्तरीय समीति की प्रथम बैठक सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में हुई जिसकी अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने की। बैठक में 15 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित होने वाली स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा को लेकर चर्चा की गई।
ऊर्जा मंत्री ने कई आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि रथ यात्रा के दौरान सिरमौर में हुआ विकास उभर कर सामने आए। उन्होंने सभी विभागों को 15 से 20 दिनों तक युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा का लाभ मिल सके।
उन्होंने जलशक्ति विभाग को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने और लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा जिला सिरमौर की 259 ग्राम पंचायतों को दो रथों के माध्यम से 51 दिनों में पूरा करेगी। 15 अप्रैल को एक रथ को नाहन के चौगान मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। जबकि दूसरे रथ को बागथन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। यात्रा के दौरान कई ग्राम पंचायतों के समूह में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी जिसमें सभी विभागों की ओर से अपनी प्रर्दशनियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, अध्यक्ष राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भंडारी, उपाध्यक्ष राज्य खाद्य आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, निदेशक वन समिति विनय गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे।
------------