फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Political

पांवटा में भाजपा की हैट्रिक, निर्दलीय का साथ कर नप पर कब्जा

Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Political
पांवटा साहिब में पत्रकारवार्ता में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भाजपा के पार्षदों के साथ। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद पर भाजपा ने कब्जा जमाकर हैट्रिक लगा दी है। वर्ष 2010 से लगातार के निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर भाजपा ने अपना दबदबा कायम किया है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर निर्मल कौर को अध्यक्ष और निर्दलीय जीत कर आई मीनू गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। पांवटा में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को चल रही खींचतान पर अब पूर्ण विराम लग गया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि वार्ड-1 से पार्षद बनी निर्मल कौर को अध्यक्ष और मीनू गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। मीनू गुप्ता पिछली बार इसी वार्ड से भाजपा की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं। भाजपा की सदस्य है। इस बार निर्दलीय मैदान में जीत कर आई है। उनको साथ लेकर नगर परिषद गठन को 7 सदस्यों का आंकड़ा पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा हर संभव प्रयास करेगी। प्रदेश सरकार शहरी विकास को बजट की कमी नहीं आने देगी। ऊर्जा मंत्री ने अध्यक्ष बनने पर निर्मल कौर और उपाध्यक्ष मीनू गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में पांवटा नप चुनाव में जीत कर आए सभी पार्षदों का शीघ्र शपथ समारोह होगा। बता दें कि वर्ष 2015, वर्ष 2015 व अब वर्ष 2021 में भी भाजपा ने नगर परिषद पर काबिज होने को तिकड़म लगा कर आंकड़ा पूरा कर लिया है। इस बार शहरी निकाय चुनाव परिणाम आने पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद में भाजपा को 6, कांग्रेस 4 व 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस में नगर परिषद की सता कब्जाने को निर्दलीय प्रत्याशियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया था। भाजपा को सर्वाधिक 6 सीटें मिली हैं। अब वार्ड-9 से निर्दलीय जीती मीनू गुप्ता के समर्थन पर 7 पार्षदों का आंकड़ा पूरा कर लिया है। नगर परिषद में सता हासिल कर हैट्रिक भी पूरी कर ली है।

इस अवसर पर पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व नप अध्यक्ष नरेश खापड़ा, मनजिंद्र सिंह विक्का, पांवटा वार्ड -1 से भाजपा की पार्षद और मनोनीत नप अध्यक्ष पद निर्मल कौर, वार्ड- 2 से भाजपा के दीप सिंह, वार्ड 3 से भाजपा की राजरानी, वार्ड 4 से भाजपा की दीपा शर्मा, पांवटा वार्ड 9 से निर्दलीय पार्षद और मनोनीत उपाध्यक्ष की दावेदार मीनू गुप्ता, वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी ममता सैनी तथा पांवटा वार्ड 13 से भाजपा की निवर्तमान अध्यक्ष सीमा देवी चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed