फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Political

डीजल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का हल्लाबोल

Mon, 29 Jun 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Political
महंगाई को लेकर उपायुक्त कार्यालय नाहन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी पर कांग्रेस पार्टी उग्र हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ने पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिला कांग्रेस ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन दिया। कार्यालय परिसर में कांग्रेसी करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे। इसके बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर की अध्यक्षता में हुए धरने में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। ‘पेट्रोल-डीजल ने बनाई रेल, देखो मोदी का खेल....’, यह महंगाई कहां से आई, भाजपा लाई-भाजपा लाई...नारों से लिखी तख्तियां उठाकर नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। प्रचंड धूप में कांग्रेसी अपनी जगह से टस से मस नहीं हुए। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। कांग्रेस ने नीरज भारती को लेकर अभिव्यक्ति की आजादी पर कांग्रेस की और से विरोध दर्ज किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने नीरज भारती की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब मौलिक अधिकारों पर भी हमला बोल रही है। सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि नीरज भारती को तुरंत रिहा किया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर ने कहा कि तेल की बढ़ती हुई कीमतों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में सरकार को राहत प्रदान करनी चाहिए थी लेकिन इससे बिल्कुल उल्ट आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब पेट्रोल से अधिक डीजल के दाम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक किरनेश जंग, अल्प संख्यक प्रदेश अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद, प्रदेश सचिव अजय सोलंकी, उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, नाहन मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, अमरिंदर सिंह नोटी, विश्वराज, रूपेंद्र ठाकुर, अनूप ठाकुर, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कविता सिंह, जिला सिरमौर महिला अध्यक्ष उपमा धीमान, मीडिया प्रभारी जिला सिरमौर संदीप शर्मा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिवि चौहान, साहिल, जगदर्शन चौधरी, दिनेश शर्मा, विनय गोयल, भारतभूषण, नरेंद्र पाल सिंह, चंद्र जोत सिंह ढिल्लो, साजिद हाशमी, देवेंद्र कपूर। जिला महिला अध्यक्ष उपमा धीमान, रमेश वर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed