फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   political event

शिवा परियोजना बदलेगी किसानों की तकदीर: डा. बिंदल

Sun, 05 Sep 2021 09:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
political event
त्रिलोकपुर के भुढड़ियो में शिवा परियोजना के शुभारंभ के दौरान पौधा लगाकर पूजन करते विधायक डा. राज? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग की शिवा परियोजना किसानों की तकदीर बदल सकती है। इस परियोजना के तहत चयनित क्षेत्र में उद्यान विभाग की ओर से निशुल्क फलदार पौधे, सिंचाई सुविधा और तार-बाढ़ का खर्च वहन किया जा रहा है। परियोजना का लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं।
विज्ञापन

विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने यह बात त्रिलोकपुर पंचायत के भुढड़ियो में हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के तहत प्रथम पंक्ति प्रदर्शन स्थल के उद्घाटन अवसर पर कही। इससे पहले उन्होंने रिबन काट कर परियोजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि यह एफएलडी एक डेमो स्थल है जो किसानों को शिवा परियोजना के प्रति जागरूक बनाने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर पंचायत के तहत भुढड़ियो गांव में 20 बीघा भूमि पर यह परियोजना इस तरह से तैयार की गई है। नाहन क्षेत्र में फलों में विशेषकर नींबू का उत्पादन अत्यंत लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल में सेब उत्पादन से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिवा परियोजना किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करती है और इस योजना का लाभ यही है कि यह सब सरकार की ओर किया जाता है और किसान का खर्च न के बराबर है। किसान को केवल अपनी भूमि उपलब्ध करवानी है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में करीब 100 स्वयं महिला सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
स्वयं सहायता समूहों को सिलाई बुनाई और दोनों पत्तल की मशीनें निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है ताकि महिला सदस्य आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ. सतीश ने विस्तार से शिवा परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नाहन क्षेत्र में तैयार किए जा रहे एफएलडी के बारे में विस्तार से बताया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि, उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्थानीय पंचायत के लोग और किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed