{"_id":"613b9d0b8ebc3e59cd6cb419","slug":"political-event-in-rajgargh-sirmaur-nahan-news-sml3834215145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर : निगम भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर : निगम भंडारी
विज्ञापन
राजगढ़ पहुंचे प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी का स्वागत करते युकां नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़(सिरमौर)। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल रही है। उनके राज में महंगाई और बेरोजगारी सातवें आसमान पर है। लोगों को अपने परिवार को पालना ही मुश्किल हो गया है। हैरानी यह कि भाजपा सरकारें कुंभकर्णीय नींद में सोई हैं।
यह बात युकां के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने युवा मोर्चा द्वारा पच्छाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इससे पूर्व निगम भंडारी के यहां पहुंचने पर युकां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान निगम भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में यदि महंगाई एक रुपये भी बढ़ती थी तो भाजपा के नेता प्याज की माला और सिलिंडर लेकर सड़कों पर बैठ जाते थे। आज वह महंगाई पर चुप्पी साधे हैं।
उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल और सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार जो वायदे करके सत्ता में आई थी वह जुमले ही साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है जिससे युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर वीरेंद्र झाल्टा, मनीष भगनाल, अलोद चोहान, प्रदीप सूर्या, प्रेम सागर, रघुवीर, राजेंद्र ठाकुर, रघुवीर, अरुण मेहता और दयाल प्यारी आदि मौजूद रहे।