फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police

थाने में आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करे पुलिस कर्मी

Fri, 09 Apr 2021 07:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
police
नाहन(सिरमौर)। पुलिस लाइन सभागार नाहन में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सिरमौर खुशहाल शर्मा ने की। इस अवसर पर सबसे पहले पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में तैनात कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ड्यूटी के दौरान पेश आ रही कठिनाइयों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके निवारण के लिए कई जरूरी निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते खुद की सुरक्षा भी रखने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने मासिक अपराध बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को थानों में लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस थानों के मलखानों में पड़ी मामलों की संपत्ति का शीघ्र निपटारा करने के लिए भी निर्देशित किया। पुलिस अध्यक्ष ने थाने में आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निवारण करने, नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोविड नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बवीता राणा, परम देव ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) नाहन, भीष्म ठाकुर डीएसपी राजगढ़, वीर बहादुर डीएसपी पांवटा साहिब और शक्ति सिंह डीएसपी संगड़ाह भी उपस्थित रहे।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed