फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police

गश्त पर निकले पुलिस जवान से धक्का-मुक्की, मामला दर्ज

Sat, 19 Sep 2020 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
police
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू बाजार में वीरवार रात्रि को गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की का मामला आया है। रेणुकाजी पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रेणुकाजी थाना के आरक्षी विक्रमजीत सिंह वीरवार देर रात को होमगार्ड के दो जवानों के साथ ददाहू बाजार में रात्रि को गश्त कर रहा था। इस दौरान उसने एक युवक को घूमते देखा और उसे घर जाने को कहा। इस पर युवक आरक्षी के साथ उलझ पड़ा। उससें अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की करने लग पड़ा। जिसकी सूचना आरक्षी ने तुरंत थाने में दी। एसएचओ रेणुकाजी देवी सिंह नेगी ने बताया कि आरक्षित रात्रि को गश्त पर था, जो अपनी ड्यूटी कर रहा था। युवक उससे बेवजह उलझ पड़ा। पुलिस ने आरक्षी की शिकायत पर रोहित शर्मा के विरुद्ध धारा 353, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed