फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police ki pathshala organised in bahraal school

Sirmour News: बहराल स्कूल में छात्रों को दी साइबर क्राइम, यातायात नियमों की जानकारी

Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
police ki pathshala organised in bahraal school
- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क
पुलिस की पाठशाला--
विज्ञापन

सचित्र-
डरे नहीं; खुलकर कहें अपनी बात, पुलिस है आपके साथ : अशोक चौहान
बहराल स्कूल में छात्रों को दी साइबर क्राइम और यातायात नियमों की जानकारी
अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में पहुंचे थाना प्रभारी पांवटा
विद्यार्थियों को बताया नशा है कितना खतरनाक, दूर रहने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोई आपको डरा-धमका रहा हो, ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा हो तो बिल्कुल डरे नहीं। अपने परिजनों, शिक्षकों और पुलिस के पास आकर अपनी बात खुलकर कहें। पुलिस हमेशा आपके साथ है। यह बात पांवटा पुलिस थाना के प्रभारी अशोक चौहान ने बहराल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला..’, कार्यक्रम के दौरान कही।
राजकीय उच्च पाठशाला बहराल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान मुख्यातिथि रहे, जबकि मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर क्राइम और दूसरे अपराध से बचने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से भी दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुश्किल समय में पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस द्वारा आमजन की सहायता के लिए जारी किए नंबरों की भी जानकारी साझा की। मंच का संचालन रेणु गोस्वामी ने किया।
इस मौके पर रेशम कौर, सीमा, रंजू, सुरेंद्र कौर, पुलिस आरक्षी अरुण चौहान, अजय कुमार, जेपी सिंह व विक्की शर्मा समेत स्कूल स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
--
ऐसे कार्यक्रमों से बढ़ती है जागरुकता : जीवन जोशी
मुख्य अध्यापक जीवन प्रकाश जोशी ने कहा कि अमर उजाला की ओर से चलाए गए पुलिस की पाठशाला और अपराजिता कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। इससे विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है। पुलिस का डर भी उनमें खत्म होता है।
--
थाना प्रभारी ने दिए विद्यार्थियों के सवालों के जवाब
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी लाखन, पायल, वंश व दीक्षा ने थाना प्रभारी से नशीली सामग्री की बिक्री को रोकने, छेड़छाड़ होने पर क्या कदम उठाने, युवाओं को नशे की गिरफ्तार में आने पर कैसे रोकें, गिरफ्तारी के नियम कानून और यातायात नियमों से जुड़े कई सवाल पूछे। इनका जवाब थाना प्रभारी ने विस्तार से प्रदान किया, उनके जवाब से सभी बच्चे संतुष्ट नजर आए।

----संवाद

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

- बहराल उच्च विद्याालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएचओ अशोक चौहान संबोधित क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed