फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police exam will be organised on 3rd july 2022 in sirmaur district

तीन जुलाई को होगी पुलिस आरक्षी की लिखित परीक्षा

Fri, 01 Jul 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
police exam will be organised on 3rd july  2022 in sirmaur district
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पुलिस आरक्षी पदों की लिखित परीक्षा तीन जुलाई को होगी। पुलिस विभाग ने जिले में तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। यह परीक्षा 12 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी को परीक्षा के समय से तीन घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर बुलाया गया है। 4794 पुरुष अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा हिमालयन कॉलेज कालाअंब में होगी। इसके अलावा 1763 महिला अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से लिखित परीक्षा के लिए एसएमएस करके एड्मिट कार्ड भेजे जा चुके हैं। इसमें परीक्षा केंद्र का विवरण भी उल्लेखित है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी कारणवश एड्मिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है तो वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर या दूरभाष नंबर 01702-222557 पर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस आरक्षी पदों की लिखित परीक्षा तीन जुलाई को होगी। उन्होंने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हिमालयन कॉलेज कालाअंब और महिला अभ्यर्थियों के लिए कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन और राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय नाहन में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed