{"_id":"629f86e76e42826aab49f89b","slug":"police-cut-18-vehicle-chalan-in-ponta-sahib-and-send-all-to-court-nahan-news-sml4113959151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ दर्जन वाहनों के चालान कर पांवटा अदालत को भेजे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ दर्जन वाहनों के चालान कर पांवटा अदालत को भेजे मामले
विज्ञापन
पांवटा साहिब में अवैध पार्किंग के चालान काटती पुलिस। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहरी क्षेत्र की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर चालान काटे।
इस दौरान पुलिस ने जगह-जगह डेढ़ दर्जन वाहनों के चालान कर मामले अदालत को भेज दिए। दरअसल अवैध पार्किंग को लेकर लोगों को दिक्कतें होने की शिकायत डीएसपी को मिल रही थी।
इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया। डीएसपी के निर्देश पर नगर परिषद कार्यालय, कन्या स्कूल संपर्क सड़क से मुख्य गुरुद्वारा होकर अस्पताल को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई।
इस दौरान कई वाहनों से जुर्माना वसूला गया और कई वाहनों के चालकों को चेतावनी देकर भी छोड़ा गया। सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से खड़े वाहनों के मालिकों को कड़ी हिदायत दी गई है। इस दौरान शहर में लगाए नो पार्किंग के बोर्ड के आसपास भी वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
बता दें कि वाहन चालकों की ओर से मनमर्जी से वाहन खड़ा कर जाम के हालात पैदा किए जा रहे थे। इससे एनएच 07 से कन्या स्कूल, विश्राम गृह, नगर परिषद कार्यालय, एसडीएम कोर्ट, गुरुद्वारा और थाना व आसपास को जोड़ने वाले मार्ग में वाहनों के आवागमन में बड़ी समस्या हो रही थी। कार्रवाई के दौरान अवैध पार्किंग में खड़े वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल रहा। कुछ चालक तो कार्रवाई होती देख कर दूर से ही वाहन को इधर-उधर लेकर खिसक गए। कुछ वाहन चालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने बताया कि अवैध पार्किंग से काफी दिक्कतें आने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई कर डेढ़ दर्जन वाहनों के चालान किए हैं, जिनके मामले अदालत भेजे गए हैं।
...