{"_id":"67af4e478a3b6a3bda090080","slug":"police-bharti-examination-nahan-news-c-177-1-nhn1001-143532-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में 2,764 महिला अभ्यर्थियों में से 621 ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में 2,764 महिला अभ्यर्थियों में से 621 ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
विज्ञापन
सिरमौर में 2,764 महिला अभ्यर्थियों में से 621 ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
पुलिस लाइन नाहन में 11 से 14 फरवरी तक महिला अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पुलिस की आरक्षी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। 11 से 14 फरवरी तक महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 2,764 महिला अभ्यर्थियों में से 621 ने ही यह परीक्षा पास की।
उप महानिरीक्षक गुरुदेव शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस दौरान महिला आरक्षी पदों के लिए कुल 4,114 अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 2,764 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा के दौरान कुल 2,764 महिला अभ्यर्थियों में से 621 ने यह परीक्षा पास करने में सफलता प्राप्त की है।
महिला अभ्यर्थियों का के लिए अंतिम दिन शुक्रवार को आयोजित हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 1100 महिला अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 586 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें से 86 ने यह परीक्षा पास की है तथा 500 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास करने में असफल रही।