{"_id":"616f0e01b95b022bc81d0569","slug":"police-arrested-shopkeeper-with-127-gram-charas-in-sangdah-sirmaur-nahan-news-sml3877430170","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह में दुकानदार से पकड़ी 127 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह में दुकानदार से पकड़ी 127 ग्राम चरस
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह के मुख्य बाजार में पुलिस की एसआईयू टीम ने दुकानदार के कब्जे से 127 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने संगड़ाह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात को डीएसपी शक्ति सिंह के नेतृत्व में एसआईयू टीम ने किराना की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार के गल्ले से 127 ग्राम चरस बरामद किया। एसआईयू टीम की नशा तस्करों पर दो दिनों के भीतर यह दूसरी कामयाबी है। इससे पहले बीते रविवार रात को हरिपुरधार में पिंजौर के एक व्यक्ति से 15.30 ग्राम चिट्टा एसआईयू टीम ने बरामद किया था।
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि एसआईयू टीम ने संगड़ाह बाजार में एक दुकानदार से 127 ग्राम चरस पकड़ी है। संगड़ाह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस की कार्रवाई भविष्य में जारी रहेगी।