फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pne person of rajgargh died in pgi due to corona

कोरोना संक्रमण से सिरमौर के व्यक्ति की मौत

Tue, 26 Oct 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
pne person of rajgargh died in pgi due to corona
pne person of rajgargh died in pgi due to corona
राजगढ़ (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। 60 वर्षीय मृतक का सोमवार शाम राजगढ़ के शाया सनौरा में कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। मृतक व्यक्ति को 19 अक्तूबर को पीजीआई में बुखार के चलते दाखिल किया गया था। उन्हें लीवर संबंधी रोग की समस्या भी थी।
विज्ञापन

बुखार की हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल होने से पहले उनका कोविड सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव मिला। बीते दिन उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शव को पैतृक गांव शाया सनौरा लाया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक आबकारी एवं कराधान विभाग से निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। वह लंबे समय से कालाअंब में ही अपने मकान में ही रह रहा था। इस बीच वह बीमारी के चलते चंडीगढ़ उपचार के लिए गए थे लेकिन इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई। पीएचसी धामला के प्रभारी डॉ. रितेश शर्मा ने बताया कि अधीनस्थ कर्मचारियों को पीपीई किट देकर मौके पर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया था जहां शव का कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि मामले की सूचना मिली है लेकिन मृतक की सिरमौर में कोविड सैंपलिंग नहीं की गई। पीजीआई में उपचार के दौरान ही उनका सैंपल लिया होगा।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed