फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   PM will be welcomed in Mandi with a black badge taxi union

मंडी में मोदी का काले बिल्ले लगाकर किया जाएगा स्वागत

Thu, 23 Dec 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
PM will be welcomed in Mandi with a black badge taxi union
मंडी में पीएम का काले बिल्ले लगाकर होगा स्वागत
विज्ञापन

देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी मैक्सी संघ की दो टूक
वन नेशन-वन टैक्स का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मंडी में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर उनका स्वागत काले बिल्ले लगाकर किया जाएगा। यह बात नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान देवभूमि ऑल हिमाचल टैक्सी मैक्सी संघ के जिला प्रभारी आकर्षण शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से हिमाचल प्रदेश के 70 हजार टैक्सी ऑपरेटर और 30 हजार टैक्सी चालक बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा जिनका व्यवसाय टैक्सी से जुड़ा है उनकी हालत भी सही नहीं है। ऐसे समय में केंद्र सरकार ने अब नया फरमान लागू कर दिया है। सरकार ने वन नेशन वन टैक्स लागू किया है। केंद्र सरकार ने 4 से 9 सीटर वाहन पर 25 हजार और 9 से 23 सीट वाहन पर 75 हजार की परमिट फीस लगा दी है। ऐसा पहले नहीं था। हैरानी की बात यह है कि विभाग पहले ही कोरोना काल में खड़े वाहनों पर दो साल का इंश्योरेंस फीस वसूल चुका है। इसके अलावा टैक्सी वालों से पासिंग फीस और ग्रीन टैक्स तक वसूला गया। उनका संघ सरकार से कई कई बार मिला और रियासत देने की मांग की, लेकिन सरकार ने एक नहीं सुनी, अब मोदी सरकार ने नया फरमार जारी करके सब्र का बांध तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मंडी में 27 दिसंबर को आ रहे मोदी का स्वागत काले बिल्ले लगाकर किया जाएगा। इस दौरान टैक्सी संघ से जुड़े लोग काले झंडे से भी उनका स्वागत करेंगे। इस मौके पर सिद्धार्थ शर्मा, सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed