फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pm modhi will done foundation of renuka dam from mandi himachal pradesh on monday 27 dec 2021

मंडी से प्रधानमंत्री करेंगे रेणुका बांध का शिलान्यास, ददाहू में होगा जश्न

Sun, 26 Dec 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
pm modhi will done foundation of renuka dam from mandi  himachal pradesh on monday 27 dec 2021
रेणुका बांध निर्माण के बाद कुछ इस तरह दिखेगा भगवान परशुराम सागर और सुरंगों से निकाला गया बांध का ? - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर) रेणुका क्षेत्र की जनता के लिए सोमवार का दिन बड़ी सौगात के साथ ही खुशियों से भरा होगा। करीब 40 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र के लोगों की एक बड़ी उम्मीद परवान चढ़ने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेणुका बांध परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

मंडी जिले में जहां रेणुका बांध परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी, वहीं ददाहू में भी जमकर जश्न मनाया जाएगा। शिलान्यास समारोह के कार्यक्रम को लेकर बांध प्रबंधन सहित जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

ददाहू स्थित बांध परियोजना कार्यालय के परिसर में दो आधुनिक पंडाल तैयार किए गए हैं। इसमें वर्षा होने पर भी लोग समारोह का नि:संकोच लुत्फ उठा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन के निदेशक सिविल सुरेंद्र चौधरी और वित्तीय निदेशक प्रियंका वर्मा सहित आला अधिकारी भी रविवार को समारोह स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना कार्यालय परिसर में स्थापित दोनों वाटरप्रूफ पंडालों में एक साथ 800 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यालय परिसर में स्थापित दो विशाल एलईडी स्क्रीनों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। परियोजना के महाप्रबंधक रूपलाल ने बताया कि शिलान्यास समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शिलान्यास के पश्चात परियोजना के निर्माण की ओर कदम बढ़ाया जाएगा।

-----
परवान चढ़े ऊर्जा मंत्री के प्रयास:
बहुआयामी रेणुका बांध परियोजना के शिलान्यास को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के प्रयास सार्थक साबित हुए हैं। सुखराम चौधरी के ऊर्जा मंत्री बनने के बाद से ही रेणुका बांध का शिलान्यास करवाना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इसको पूरा करके दिखाने में सुखराम चौधरी कामयाब हुए। ऊर्जा मंत्री ने व्यक्तिगत रुचि के साथ ही इस कार्य को मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed