{"_id":"65803e6eaef755db860db184","slug":"plastic-mukat-school-abhiyaan-begin-in-bhagani-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-14847-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भगानी स्कूल में प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भगानी स्कूल में प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू
विज्ञापन
भगानी स्कूल में प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू
आरके-3 एनवायरो टेक की संस्थापक स्मृति वर्मा ने किया बच्चों को जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगानी में आरके-3 एनवायरो टेक के सहयोग से प्लास्टिक मुक्त स्कूल अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम में अपशिष्ट प्रबंधन स्टार्ट-अप, आरके-3 एनवायरो टेक की संस्थापक और सीईओ स्मृति वर्मा ने शुभारंभ किया।
स्मृति वर्मा ने छात्रों के लिए एक प्रेरक एकल उपयोग प्लास्टिक जागरुकता वार्ता से शिक्षित किया। उन्होंने छात्रों को एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के बारे में जानकारी दी जिन्हें 1 जुलाई 2022 को सरकार की ओर से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को 3-आर कॉन्सेप्ट के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपने स्वयं के प्लास्टिक कचरे, विशेषरूप से एकल उपयोग प्लास्टिक के लिए जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को कचरे को इकट्ठा करने और रिसाइक्लिंग उद्देश्य के लिए स्कूल में लाने के लिए कहा गया।
अंग्रेजी की व्याख्याता जतिंद्र कौर ने भी छात्रों को भगानी स्कूल को प्लास्टिक मुक्त स्कूल बनाने के लिए एकल उपयोग प्लास्टिक को इकट्ठा करने और स्कूल में लाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य रामपाल ने छात्रों को बताया कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को कैसे प्रदूषित कर रहा है। टिकाऊ विकल्पों को चुनकर और प्लास्टिक-मुक्त प्रथाओं को बढ़ावा देना होगा। संवाद