{"_id":"68cc085b62dfb9427a015cb9","slug":"piulani-ratwa-road-closed-for-20-days-nahan-news-c-177-1-ssml1028-160021-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पिऊलाणी-रतवा सड़क 20 दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पिऊलाणी-रतवा सड़क 20 दिन से बंद
विज्ञापन
कार्यालय में अधिकारी न मिलने पर ईमेल से मंत्री को भेजी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह(सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की पिऊलाणी-रतवा सड़क 20 दिनों से बंद है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान किरण बाला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान जगत सिंह और कुंदन सिंह सहित ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण न केवल आवागमन बाधित है, बल्कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता संगड़ाह के कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचा। हालांकि, उस समय अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता दोनों मौजूद नहीं थे। बाद में ग्रामीणों ने ईमेल से अधिशासी अभियंता और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शिकायत भेजी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले ही कनिष्ठ अभियंता ने इस मार्ग का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया था, बावजूद इसके परिवहन निगम ने रतवा तक बस सेवा बहाल नहीं की। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से भी शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता राम सिंह से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका, क्योंकि वे कोर्ट केस के सिलसिले में नाहन गए थे। सहायक अभियंता खजान सिंह ने बताया कि रतवा सड़क पर डंगे (रिटेनिंग वॉल) निर्माण के टेंडर हो चुके हैं। शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।